
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि आतंकी विश्व जनमत की भावनाएं भड़का कर सीरिया की सरकार पर यह आरोप लगाना चाहते हैं कि वह अपने ही नागरिकों के ख़िलाफ़ रासायनिक हमले कर रही है। इस हमले के बाद आतंकियों के समर्थक अरब व पश्चिमी देशों के संचार माध्यमों ने दमिश्क़ के ख़िलाफ़ मनोवैज्ञानिक युद्ध छेड़ दिया है।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ने दूमा की स्वतंत्रता के अवसर पर सीरियाई सेना के ख़िलाफ़ अरब व पश्चिमी मीडिया के झूठ प्रोपेगंडों की निंदा करते हुए कहा है कि सेना की ओर से रासायनिक गैस के इस्तेमाल का आरोप पूरी तरह से निराधार है। एजेंसी ने कहा है कि आतंकी, सेना पर रासायनिक गैस के इस्तेमाल का आरोप लगा कर उसकी प्रगति को रोकना चाहते हैं।


















