प्रतिरोध के हथियार पर आस्था, फ़िलिस्तीन को एेतिहासिक देश बनाने का विश्वास, इस्राईल की तबाही का यक़ीन, हमारी व्यक्तिगत आस्थाएं हैं और हम इन आस्थाओं को बदल नहीं सकते।

12 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता सरकार के गठन के लिए फ़िलिस्तीन के महत्वपूर्ण गुटों हमास और फ़त्ह आंदोलन में सहमति के बाद, राजनैतिक हल्क़ों और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रकार की अटकलें लगाई जा रही हैं। इन समस्त अटकलों पर विराम लगाते हुए हमास आंदोलन के वरिष्ठ सदस्य शैख़ सालेह अलआरूरी ने एक विशेष बातचीत में इन विषयों पर प्रकाश डाला।
हमास के नेता ने कहा कि फ़िलिस्तीन के विषय पर ईरानी राष्ट्र लंबे समय से ध्यान दिए हुए है। वास्तव में यह वह विषय है जिस पर क्रांति के बाद से इमाम ख़ुमैनी रहमतुल्लाह अलैह ने ध्यान दिया, या यूं कहा जाए कि फ़िलिस्तीन का विषय, इमाम ख़ुमैनी और शाही सरकार के बीच मतभेद का मुख्य बिन्दु था। हमास के नेता का कहना है कि वरिष्ठ नेता भी फ़िलिस्तीन का समर्थन करते हैं और नमाज़े जुमा के भाषणों में फ़िलिस्तीन के विषय पर विशेष ध्यान दिया जाता है, ईरान हमेशा फ़िलिस्तीन और फ़िलिस्तीन के इंतेफ़ाज़ा समर्थक रहा है, फ़िलिस्तीन का विषय और बैतुल मुक़द्दस का मामला, ईरान के लिए सबसे महत्वपूर्ण है, मैंने हमेशा ईरानी अधिकारियों से मुलाक़ात में इस विषय पर बल दिया कि फ़िलिस्तीन का विषय हमारा और आपका दोनों का विषय है, हम में से कोई भी इस विषय पर पीछे नहीं हटेगा।
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


