अहमदाबाद-पुरी सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन केसिंगा जा रही थी. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जब इंजन को कोच से अलग किया जाता है, तो उसे दूसरे साइड से दोबारा लगाया जाता है. इस दौरान ट्रेन के कोच को स्थिर रखने के लिए इसके व्हील पर स्किड ब्रेक लगाए जाते हैं, ताकि कोच आगे-पीछे मूवमेंट न करे. बताया जा रहा है कि अहमदाबाद-पुरी सुपर फास्ट एक्सप्रेस में स्किड ब्रेक नहीं लगाया गया था, जिसके कारण ट्रेन आगे निकल गई.
ईस्ट कोस्ट रेलवे के प्रवक्ता ने बताया, “हो सकता है कि स्किड ब्रेक ठीक से नहीं लगाए गए. इसलिए ट्रेन आगे दौड़ गई. हालांकि, इस दौरान किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है.”
इस घटना के बाद ट्रेन के डिब्बों को लेने के लिए शनिवार रात करीब 11 बजे टिटलागढ़ से इंजन भेजा गया. डिविजनल रेलवे मैनेजर संबलपुर जयदीप गुप्ता ने मामले में सीनियर ऑफिसर लेवल के जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि मामले में जिम्मेदार दो कर्मचारियों को ड्यूटी से सस्पेंड कर दिया गया है.
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


