हाशिमपुरा नरसंहार के मामले में 31 अक्टूबर को दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा सजा पाने वाले 15 पीएसी जवानों में सिर्फ 4 ही दिल्ली की कोर्ट में सरेंडर करने के लिए पहुंचे, जबकि 11 के बारे में कोई सूचना नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, नीरज ला, महेश, समी उल्लाह और जयपाल ही दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सरेंडर करने के लिए पहुंचे, जबकि 11 दोषी अब तक कोर्ट नहीं पहुंचे हैं। पुलिस ने चारों को तिहार जेल भेज दिया है। कोर्ट ने बाकी जवानों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने यूपी के 15 रिटायर्ड और कार्यरत पीएसी जवानों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। पहले कहा गया था कि सभी दोषी जवान बृहस्पतिवार (22 नवंबर) को दिल्ली की कोर्ट में आत्मसमर्पण कर सकते हैं।

वहीं, यह भी जानकारी मिल रही है कि अपने बचाव और पक्ष रखने के लिए सभी दोषी सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल कर सकते हैं। बता दें कि पीएसी के जवानों पर मेरठ के हाशिमपुरा में रहने वाले 41 लोगों की हत्या करने का आरोप है।



















