नई दिल्ली: फ्लोरिडा के हाई स्कूल में एक पूर्व छात्र द्वारा की गयी गोलीबारी में कई विद्यार्थियों सहित कम से कम 17 लोग मारे गये हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.गोलीबारी मामले में संदिग्ध निकोलस क्रूज को हिरासत में ले लिया गया है. एफबीआई मामले की जांच में स्थानीय अधिकारियों की सहायता कर रही है.

फ्लोरिडा में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान ब्रोवार्ड काउंटी शेरिफ स्कॉट इस्राइल ने बताया, ‘‘निकोलस क्रूज हत्यारा है. वह हिरासत में है. हमने उसकी वेबसाइट और सोशल मीडिया की छानबीन शुरूकर दी है… कुछ बातें जो दिमाग में आ रही हैं, बहुत परेशान करने वाली हैं.’’ क्रूज (19) फ्लोरिडा के पार्कलैंड स्थित मारजोरी स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल का पूर्व छात्र है. गोलीबारी की घटना इसी स्कूल में हुई है.
https://www.youtube.com/watch?v=DTfQRFjxkFw
READ MORE
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


