नई दिल्ली: देश की बड़ी ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी Make my trip के को फाउंडर कयूर जोशी गौ हत्या पर ट्वीट करके विवादों में फंस गए। जोशी के खिलाफ ट्विटर पर ही लोगों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कयूर जोशी ने ट्विटर पर लिखा, ‘वो गौ हत्या से जुड़े सरकार के नए कानून की निंदा करते हैं जो हिंदू होना किसी से खाने का हक छीनता है।’
इसके बाद दूसरे ट्विट में उन्होंने बीजेपी और पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा, ‘मैं पीएम मोदी का मजबूत सपोर्टर हूं और हमेशा से शाकाहारी हूं लेकिन अब खाने की आजादी को लेकर बीफ खाना शुरू करूंगा।’
कयूर जोशी के इस ट्वीट के बाद उनके खिलाफ यूजर्स का गुस्सा भूट पड़ा और वो ट्विटर पर ही मेक माय ट्रिप का बॉयकाट करने लगे। लोगों ने अपने फोन से एमएमटी का ऐप डिलीट कर दिया और इसका स्क्रीन शॉट भी शेयर करने लगे। ये इतना बढ़ गया कि ट्विटर पर #BoycottMakeMyTrip ट्रेंड करने लगा।
बवाल बढ़ता हुआ देखकर कयूर जोशी ने पहले माफी मांगी फिर उस ट्वीट के साथ ही अपने ट्विटर हैंडल को भी डिलीट कर दिया लेकिन विवाद कम नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें: मौजूदा हालात में 7-8 % ग्रोथ रेट इकनॉमी के लिए चिंता की बात नहीं, नोटबंदी से नहीं हुआ कोई असर: जेटली
लोगों के ऐप रिमूव करने को लेकर इस पर एमएमटी ने सफाई दी कि श्री जोशी के ट्वीट उनके निजी विचार है ना कि मेक माय ट्रिप के औऱ फिलहाल वो मेक माय ट्रिप के मैजूदा कर्मचारी भी नहीं हैं।
इससे पहल ऐसा ही विवाद स्नैपचैट के सीईओ के एक ट्विट को लेकर भी हुआ था। उन्होंने भारत को गरीब देश कह दिया था जिसके बाद लोगों ने स्नैपचैट समझ कर स्नैपडील को ही डिलीट करना शुरू कर दिया था।

















