किसानों का कर्जा माफ किया जाए.स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करें.खेती में उपजे अनाज का डेढ़ गुना भाव दिया जाए.किसानों के लिए पेंशन योजना शुरू की जाए.

हड़ताल वापस लेने के लिए राज्य के कृषि मंत्री सदाभाऊ खोत ने मंगलवार को किसानों से मुलाकात की थी. कृषि मंत्री अहमदनगर के पूणतांबा गांव में हड़ताल करने वाले किसानों से मिले थे. इसके बाद मुंबई में किसानों और मुख्यमंत्री के बीच चर्चा हुई, लेकिन इस चर्चा से कोई हल नहीं निकला. जिसके बाद गुरुवार से किसानों ने दूध और सब्जियां नहीं बेचने का फैसला किया.
Pages: 1 2

















