मनीला (एएनआइ)। दक्षिणी फिलीपींस में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘टेमबिन’ की वजह से भारी बारिश के बाद मरने वालों की संख्या 180 के पार हो गई है, जबकि कई लोग बाढ़ और भूस्खलन के बाद से लापता हैं। ‘टेमबिन’ ने देश के सबसे बड़े द्वीप मिंडानाओ को भी अपने चपेट में ले लिया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, लानाओ के दो प्रांतों से कम से कम 22 शवों को निकाला गया है, जबकि भूस्खलन से 40 से अधिक गायब हैं।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


