बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब दिल्ली वालों को बाढ़ का खतरा सता रहा है। इससे पहले साल 2010 दिल्ली के कई इलाकों में पानी भर गया था। जिसके बाद लोगों को कई दिनों तक शेल्टरों में रहना पड़ा था।
कई नदियां उफान पर
उत्तराखंड में भी लगातार बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं। मसूरी के कैंप्टी फॉल पर पानी का बहाव बहुत तेज हो गया है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी भी दी है।

















