सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि ‘सुबह 10 बजे पानी का स्तर 205.06 मीटर तक चढ़ गया।’ वर्तमान जलस्तर खतरे के निशान से 0.23 मीटर अधिक है।
शनिवार करीब 11 बजे हथिनीकुंड बैराज से 3,11,190 क्यूसेक पानी और छोड़ा गया है। इससे दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। एसडीएम (ईस्ट) अरुण गुप्ता ने बताया कि रात 9 से 11 बजे तक पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना का जल स्तर 205 मीटर से ऊपर हो जाएगा। जलस्तर पहले ही खतरे के निशान को पार कर चुका है। निचले इलाकों को खाली कराने के लिए कहा गया है।
गुप्ता ने बताया कि लोगों से कहा जा रहा है कि वे अपने बच्चों और मवेषियों को ऊपरी इलाकों में ले जाएं। हमने लोगों से यमुना में उतरने को भी मना किया है। इन लोगों के अस्थायी आवास के लिए कई जगहों पर 10 टेंट की व्यवस्था की गई है।

















