यह अपने साथ 1000 पाउंड तक विस्फोटक ले जा सकती है। बेजोड़ और अचूक मारक क्षमता के चलते इन मिसाइलों को अमेरिका और ब्रिटेन के दर्जनों क्रूज, विध्वसंकों और पनडुब्बियां में लगाया गया है।
पेंटागन का कहना है कि फ्रांस ने अपने बहुद्देशीय विध्वंसक युद्धपोतों से सीरिया पर तीन क्रूज मिसाइलें दागीं। फ्रांस के ये बहुद्देशीय विध्वंसक युद्धपोत एमडीसीएन क्रूज मिसाइलों से लैस हैं। इन मिसाइलों की मारक क्षमता अभी गोपनीय है। हालांकि, इसका निर्माण करने वाली कंपनी इस मिसाइल की मारक क्षमता बहुत ज्यादा होने का दावा करती है। रक्षा उत्पादन से जुड़ी कंपनियों का कहना है कि इस मिसाइल की मारक क्षमता 1000 किलोमीटर (620 मील) है।



















