पेंटागन के अधिकारियों के अनुसार सीरिया पर हमले में अमेरिकी वायु सेना ने अपने दो बी-1बी बमवर्षक विमानों का इस्तेमाल किया। अधिकारियों के मुताबिक चार इंजनों वाले बी-1 से एक दो नहीं बल्कि 19 क्रूज मिसाइलें दागी गईं। ये मिसाइलें 370 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक अपने साथ 450 किलोग्राम का वारहेड ले जा सकती हैं। यानि की बी-एन को भी सीरिया के वायु क्षेत्र में जाने की जरूरत नहीं पड़ी होगी।
बमवर्षक बी-1 बी का हुआ इस्तेमाल
अधिकारियों ने हालांकि अमेरिका के इन बेहद खतरनाक बमवर्षक विमानों के उड़ान भरने वाली जगह का खुलासा नहीं किया लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्टों में इस महीने की शुरुआत में बमवर्षक विमानों को कतर के अल उदैद एयर बेस पर उतरने की बात कही गई थी। पेंटागन का कहना है कि सीरिया पर हमले में तीन अमेरिकी युद्धपोत एवं एक पनडुब्बी का भी इस्तेमाल किया गया।



















