सीरिया पर अमेरिका के नेतृत्व में हुए हवाई हमलों के खिलाफ न्यूयॉर्क के यूनियन स्क्वायर में विरोध प्रदर्शन हुए। न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के क्वीन्स कॉलेज के सहायक लेक्चरर गॉर्डन बार्न्स ने कहा कि मैं इसके खिलाफ हूं।

यह मध्यपूर्व में अमेरिकी तानाशाही का एक और उदाहरण है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शनिवार को हुए इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले बार्न्स का कहना है कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि सैन्य हमलों से सीरिया में समस्याओं का समाधान होगा ।



















