पनडुब्बी से टॉमहाक्स क्रूज मिसाइलें दागी गईं। अधिकारियों के मुताबिक लाल सागर स्थित अमेरिकी क्रूजर यूएसएस मॉनटेरी से 30 टॉमहाक्स मिसाइलें और विध्वंसक यूएसएस लाबून से सात मिसाइलें दागी गईं। जबकि विध्वंसक यूएसएस हिगिन्स ने नॉर्थ अरेबियन गल्फ से 23 टॉमहाक्स मिसाइलें दागीं और पनडुब्बी यूएसएस जॉन वार्नर ने भूमध्यसागर से छह टॉमहाक्स मिसाइलें छोड़ीं।
टॉमहाक्स मिसाइलों से लैस हैं अमेरिका और ब्रिटेन के युद्धपोत
बता दें कि टॉमहाक्स मिसाइलें तेजी से अपने लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाती हैं। अमेरिका पिछले साल से ही सीरिया में हमले के लिए इन मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहा है। यह मिसाइल 18 से 20 फीट लंबी होती है और यह 880 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ढाई हजार किमी दूर तक मार कर सकती है।



















