
ये फाइटर जेट्स अपने साथ 400 किलोग्राम का वारहेड्स ले जा सकते हैं और 400 किलोमीटर की दूरी से ही दुश्मन पर निशाना साध सकते हैं। यानि कि इन्हें सीरिया के एयरस्पेश में प्रवेश करने की जरूरत भी नहीं पड़ी होगी। पेंटागन के अधिकारियों के मुताबिक ब्रिटेन के लड़ाकू विमानों ने सीरिया पर कुल आठ स्टॉर्म शैडो मिसाइल दागीं।
सीरिया मिशन के लिए राफेल ने भरी उड़ान
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कार्यालय से सीरिया हमले से जुड़ा एक वीडियो जारी किया गया है। ट्विटर पर पोस्ट इस वीडियो में सीरिया मिशन के लिए राफेल विमानों को एयरबेस से उड़ान भरते दिखाया गया है। फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली ने कहा कि लड़ाकू विमानों ने फ्रांस के एयरबेस से उड़ान भरी। राफेल भी दो इंजनों वाला विमान है और यह भी ब्रिटेन के टॉरनाडो की तरह स्टॉर्म शैडो मिसाइलों से लैस हो सकता है।



















