धमाके के बाद सुरक्षा बलों ने घटना स्थल को अपने घेरे में ले लिया। रिपोर्ट मिलने तक किसी गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली थी।
न्यापालिका के सूत्र ने बताया कि एक आत्मघाती ने उस वक़्त न्यापालिका भवन के बरामदे में ख़ुद को धमाके से उड़ा लिया जब सुरक्षा बलों ने उसे इमारत में दाख़िल होने से रोका।



















