दमिश्क पुलिस के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी सना को बताया कि मृतकों की संख्या 31 पहुंच गई है और कई लोग घायल हैं। यह हमला सीरिया में लोगों द्वारा शुरू किए गए विरोध आंदोलन की छठी वर्षगांठ पर हुआ। इसी आंदोलन के बाद सीरिया में संघर्ष भड़क कर गृह युद्ध में बदल गया। बीते पांच दिनों में सीरियाई राजधानी में यह दूसरा बड़ा विस्फोट है।




















