उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि पंजाब सरकार उसके हजारों प्रशंसकों को धर-पकड़ कर रही है। उन्होंने लंदन छोड़ने से पहले कहा, ‘मैं जानता हूं कि लाहौर की तरफ आने वाली सड़कों को बंद कर दिया गया है। यही नहीं परिवहन के सारे मोड़ बंद कर दिए गए हैं जिससे की प्रशंसक लाहौर न पहुंच पाएं।’
‘उनकी पाकिस्तान वापसी से उनके दुश्मन परेशान हैं। जिस तरह से पंजाब सरकार उनके प्रशंसकों गिरफ्तार कर रही है उससे यह पता लगता है कि देश में उनके काम को कितना सराहा जा रहा है।’
शरीफ ने द न्यूज को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि मेरे समर्थक मुझ पर विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि मैं सभी भ्रष्टाचार के आरोपों से बरी कर दिया जाउंगा। ‘मुझे एनएबी अदालत ने क्लीन चिट दी है और मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’


















