मरियम बनीं सिरदर्द
नवाज शरीफ को पूर्व प्रधानमंत्री की हैसियत से अदियाला जेल के वीआईपी सेल में रखने की तैयारी प्रशासन ने कर ली थी। लेकिन इसी मामले में सात साल सजा पाईं मरियम की कैद को लेकर प्रशासन पसोपेश में थी। वह किसी संवैधानिक पद पर नहीं रही हैं। इसिलए वह अतिविशिष्ट लोगों की श्रेणी में नहीं आती। वहीं राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो की रावलपिंडी जेल में भी कोई महिला कर्मी नहीं हैं।
पाकिस्तानी अखबार को दिया इंटरव्यू
नवाज शरीफ ने लंदन से रवानगी के पहले पाकिस्तान के इंटरनेशनल द न्यूज दिये एक इंटरव्यू दिया। जिसमें उन्होंने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाया कहा कि किस तरह से पंजाब सरकार उनके प्रशंसको को लाहौर एयरपोर्ट पहुंचने से रोकने के लिए कठोर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि वह यह दिखा रहा है कि वह कितने डरे हुए हैं।
पंजाब सरकार लाहौर एयरपोर्ट पर पहुंच रहे 10,000 प्रशंसकों को रोकने में जुटी है ये सभी मरियम और नवाज के स्वागत के लिए लाहौर एयरपोर्ट पहुंच रहे थे।


















