अबू धाबी में ही हिरासत में लेने की खबर
पाक मीडिया के दावे के मुताबिक शरीफ और मरियम को अबू धाबी में ही हिरासत में ले लिया गया था। सूत्रों के हवाले से कहा गया कि राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो के तीन सदस्यीय टीम को अबू धाबी रवाना किया है, जो शरीफ और मरियम को औपचारिक रूप से गिरफ्तारी वारंट दिखाएगी और फिर अपनी सुरक्षा में पाकिस्तान लाएगी।
पहुंचने से पहले ही हिंसक हुए कार्यकर्ता
प्रशासन ने नवाज के पहुंचने से पहले ही उनकी पार्टी पीएमएल-एन के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़पों की घटनाएं सामने आने लगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाहौर के नुवाकोट पुलिस थाने में पुलिस के वाहन में तोड़फोड़ की। लाहौर के ही चुंग इलाके में 500 कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसमें कई पुलिसवाले घायल हो गए।
रावी ब्रिज के पास भी झड़प हुई, जिसमें चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। एयरपोर्ट पर उग्र भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं तमाम बैरियर को तोड़ते हुए शाहबाज शरीफ मॉल लाहौरी गेट से हवाई अड्डे तक कूच किया। उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए कार्यवाहक मुख्यमंत्री पर भेदभाव का लगाया और इस्तीफे की मांग की।


















