मीडिया के मुताबिक रात 10: 23 बजे (भारतीय समयानुसार) छोटे विमान से शरीफ और मरियम को छोटे विमान से इस्लामाबाद रवाना किया गया। वहां से उन्हें रावलपिंडी के अदियाला जेल पहुंचाया जाएगा।

मां से मिलने की इजाजत
नवाज शरीफ की मां शमीम अख्तर बेटे से मिलने पहले ही लाहौर हवाई अड्डे पर मौजूद थीं। अधिकारियों ने भी उन्हें निराश नहीं किया और गिरफ्तारी के बाद हवाई अड्डे के हज लाउंज में शरीफ और मरियम को उनसे मिलने की इजाजत दे दी। बता दें कि गुरुवार को अख्तर ने कहा था कि अगर उनके बेटे और पोती को गिरफ्तार किया गया, तो वह भी जेल जाएंगी।
विमान में भी पीएमएल-एन समर्थक
रिपोर्ट के नवाज शरीफ और मरियम जिस विमान से अबू धाबी से लाहौर पहुंचे उसमें उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के करीब 40 नेता भी सवार थे। वह अपने नेता का समर्थन करने के लिए अबू धाबी गए थे।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


