यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी ने कहा कि यूरोपीय संघ विश्व समुदाय के साथ मिलकर ईरान सहित सभी के हितों को बचाने के लिए जेसीपीओए की रक्षा पर प्रतिबद्ध है।
इसी प्रकार रूसी संचार माध्यमों ने भी ट्रम्प के ईरान विरोधी बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा कि अमरीकी राष्ट्रपति ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में हुए समझौते को तोड़ने से परहेज़ किया।



















