फ़्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रभारी और रूसी संचार माध्यमों ने बड़ी तेज़ी से अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के ईरान विरोधी और जेसीपीओए के बारे में उनके बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

फ़्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी ने शुक्रवार की रात एक संयुक्त बयान जारी करके संयुक्त समग्र कार्य योजना पर अपनी प्रतिबद्धता और समस्त पक्षों द्वारा इसके क्रियान्वयन पर बल देते हुए कहा है कि यह समझौता, उनके राष्ट्रीय हितों के अनुसार है।
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे, जर्मन चांसलर एंगेला मर्केल और फ़्रांस के राष्ट्रपति एमैनुलए मैक्रोन ने ईरान के विरुद्ध अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के बयान के कुछ ही देर बाद एक संयुक्त बयान जारी करके जेसीपीओए पर अपने समर्थन की घोषणा की है।



















