इस समझौते के तहत दोनों देशों को अपने-अपने यहां हिरासत में बंद उनके कैदियों की सूची साल में 2 बार…. एक जनवरी और एक जुलाई… पड़ोसी देश को सौंपनी होती है।
सूची के मुताबिक पाकिस्तान ने सोमवार को इस्लामाबाद स्थित भारत के उच्चायोग को उसके यहां जेलों में बंद 457 भारतीय कैदियों की सूची सौंपी है। इनमें 58 सामान्य कैदी और 399 मछुआरे हैं।
पाकिस्तान ने यह भी कहा है कि वह आठ जनवरी को 146 मछुआरों को रिहा करेगा। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत भी अपने यहां के जेलों में बंद पाक कैदियों की सूची आज नई दिल्ली स्थित उच्चायोग को सौंपेगा।
Pages: 1 2



















