यमनी सेना और स्वंयसेवी कमेटी के जवानों ने संयुक्त कार्यवाही में उत्तरी प्रांत जौफ़ के ग़ैल शहर में सऊदी अरब के किराए के सैनिकों के ठिकाने को ज़िल्ज़ाल-टू मीज़ाईल से निशाना बनाया।अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार, इस कार्यवाही में कई भाड़े के सैनिक मारे गए या घायल हुए।

उधर यमन के केन्द्रीय प्रांत मआरिब के सर्वाह शहर में यमनी फ़ोर्सेज़ के स्नाइपरों के हाथों सऊदी अरब के 5 भाड़े के सैनिक मारे गए।
Pages: 1 2



















