पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम ने जवानों के शवों के साथ बर्बरता भी की। शहीद होने वालों में नायब सूबेदार परमजीत सिंह और बीएसफ के हेड कॉन्स्टेबल प्रेम सागर शामिल हैं। इसके बाद से पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
भारत सरकार ने पाकिस्तान के हमले की निंदा करते हुए शहीद हुए दोनों भारतीय सैनिकों के शवों के साथ बर्बरता किए जाने की आलोचना की। वहीं सेना ने बयान जारी करके कहा था कि पाकिस्तानी सेना का ऐसे नृशंस कृत्य का जल्द ही उचित जवाब दिया जाएगा।
केंद्रीय रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि पाकिस्तान ने अमानवीय हरकत की है। हमारी सेना के दो जवानों के साथ अमानवीय हरकत का उन्हें परिणाम भुगतना होगा। दोनों जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। हमारी सेना पूरे घटनाक्रम का करारा जवाब देगी।
Pages: 1 2
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


