कोसी नदी से एक दुर्लभ डॉल्फ़िन पकड़कर उसे घर ले जाने वाले मछुआरे को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
भारतीय मीडिया के अनुसार, बिहार के सहरसा ज़िले में कोसी नदी से एक दुर्लभ गंगा डॉल्फ़िन मछुआरे के जाल में फँस गई थी, जिसे उसने छोड़ने के बजाय अपने घर पहुँचा दिया।
एक स्थानीय व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल फ़ोन पर बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
वीडियो वायरल होते ही वन विभाग के अधिकारियों और ज़िला प्रशासन ने मछुआरे के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और 3 दिन बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया।
मीडिया के अनुसार, वाइल्डलाइफ़ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत डॉल्फ़िन का शिकार करना या उन्हें मारना मना है।

















