हैदराबाद.मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर की फिल्म के गाने को लेकर फलकनुमा पुलिस स्टेशन में एक शख्स ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि प्रिया की फिल्म ‘ओरु अडार लव’ के गाने ‘माणिक्य मलराय पूवी’ से मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को चोट पहुंची है।

जबकि फिल्म के निदेशक उमर लूलू का दवा है कि इसमे कुछ भी आपत्ति जनक नहीं है और बिला वजह कुछ मुस्लिम उसका विरोध कर रहे हैं .उन्होने यह भी दवा किया की इस प्रकार का गाना बहुत पहले से समाज मैं प्रचलित है और अब तक किसी ने कोई आपत्ति नहीं की.
इसी दौरान मुस्लिम वर्ग से संबंधित उलेमा का कहना है की यह एक पब्लिसिटी स्टंट है.
इस फिल्म के गाने की एक छोटी सी झलक जैसे ही सोशल मीडिया पर आई मानो तहलका मच गया. प्रिया प्रकाश की पॉपुलरटी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. उन्हें 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर सिर्फ एक दिन में मिले हैं. प्रिया प्रकाश वारियर के एक ही दिन में 605 हजार फॉलोअर बढ़ गए हैं. इस समय प्रिया के इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर हैं
https://twitter.com/PriyaPVarier
फलकनुमा एसीपी सैयद फैयाज ने बताया कि सेक्शन 295A (धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाना) के तहत केस दर्ज किया गया है। जबकि फिल्म के डायरेक्टर ओमर लुलू का कहना है कि गाने में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है। बता दें कि माणिक्य मलराय पूवी सॉन्ग रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया में वायरल हो गया। यूट्यूब पर ही इस सॉन्ग को 1.5 करोड़ से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दुल मतीक खान और कुछ दूसरे युवाओं ने फिल्म के सॉन्ग को लेकर आपत्ति जाहिर की है।
शिकायत में कहा गया है कि गाने की लाइन्स में ईशनिंदा की गई है और इसमें पैगम्बर मोहम्मद का जिक्र है। शिकायत करने वालों का कहना है कि गाने में से पैगम्बर मोहम्मद की धरम पत्नी ख़तीजा तुल कुबरा का नाम हटाया जाए। पुलिस ने कहा कि केस की जांच की जा रही है और इसके बाद जरूरी कदम उठाए जाएंगे।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


