श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक शिविर पर हमला करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का जवाबी अभियान एक अन्य आतंकवादी का शव मिलने के बाद आज खत्म हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक एस.पी वैद्य ने बताया कि तीसरे आतंकवादी का शव मिलने के साथ ही अंतत यह अभियान समाप्त हो गया। दो आतंकवादियों के शव कल बरामद किये गये थे।
Pages: 1 2



















