इराक़ी सुरक्षा बलों ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के सबसे ख़ूंख़ार कमांडरों में से एक को गिरफ़्तार कर लिया है।
दाइश के इस कमांडर का नाम अइमन दाऊद वलीद दहाम अल-हलबूसी है, जिसे उसके साथी और दाइश के आतंकवादी अइमन स्पाइकर के नाम से पुकारते थे।

इस ख़ूंख़ार आतंकवादी ने इराक़ के शहर तिकरीत में स्थित वायु सेना की छावनी स्पाइकर में वायु सेना के कॉलेज में प्रशिक्षण ले रहे लगभग 1700 शिया मुस्लिम कैडेट्स का नरसंहार किया था।



















