दाइश का यह आतंकवादी अपनी कमर से विस्फ़ोटक बैल्ट बांधे हुए था और पुलिस के छापे के समय वह इस बैल्ट में धमाका करना चाहता था, लेकिन इराक़ी सुरक्षा बलों ने आत्मघाती धमाके से पहले ही उसे धर दबोचा।
इराक़ी सेना के अनुसार, दाइश के इस ख़ूंख़ार आतंकवादी कमांडर के साथ उसके दो भाईयों को भी धर दबोचा गया है, यह लोग भी स्पाइकर छावनी में हुए नरसंहार में लिप्त थे।



















