पार्टी मुसलमान और ईसाईयों के हितों सहित राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी। आर्थर वैगनर ने इस पर प्रतिक्रिया से इंकार करते हुए कहा कि यह मेरा निजी मामला है। वैगनर पिछले साल ही संसदीय चुनावों में जीत हासिल करके संसद पहुंचे थे।

उन्होंने एएफ़डी के प्रत्याशी के रूप में इस्लाम विरोधी प्रचार के साथ चुनाव लड़ा था। उनकी मांग थी कि सरकार को अपनी सीमाओं पर कड़ी चौकसी बरतनी चाहिए ताकि प्रवासी विशेषकर मुस्लिम प्रवासी जर्मनी में प्रवेश नहीं कर सकें।


















