जर्मनी की दक्षिणपंथी पार्टी अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी (एएफ़डी) के नेता ने इस्लाम स्वीकार कर लिया है। इस्लाम विरोधी अभियान चलाने वाली इस पार्टी ने एक बयान जारी करके कहा है कि आर्थर वैगनर के इस्लाम धर्म स्वीकार करने से पार्टी को कोई समस्या नहीं है।
पार्टी प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि आर्थर वैगनर अपना धर्म बदलकर अब मुसलमान हो गए हैं लेकिन इसका उनकी पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आर्थर वैगनर ने व्यक्तिगत कारणों से इस्लाम को स्वीकार किया है।















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


