एक दिन पहले भी हिंसा
आरके मलिक ने कहा, ”इसकी जांच की जाएगी. मांस के सैंपल एफएसएल लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे. इसके बाद ही यह बता पाना संभव होगा कि मांस किस जानवर का था.”
इस बीच रांची पहुंचे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भीड़ द्वारा मारे जा रहे लोगों की हत्या की निंदा की. उन्होंने कहा कि लोग डर के माहौल मे जी रहे हैं और कहीं आना-जाना टाल रहे हैं. यह गोधरा कांड के बाद पैदा हुई स्थितियों जैसी हालत है.
महज एक दिन पहले ही गिरिडीह ज़िले में मरी गाय को लेकर हुई हिंसा में भीड़ ने एक मुस्लिम बुज़ुर्ग को मारने के बाद घर में आग लगा दी थी. बुरी तरह से जख़्मी बुज़ुर्ग अब भी हॉस्पिटल में भर्ती हैं.














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


