प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को गाय बचाने के नाम पर हो रही हत्या की कड़ी निंदा करते हुए इसे स्वीकार नहीं करने की बात की थी.
जब पीएम इस मामले पर बोल रहे थे तब उस वक्त के आसपास झारखंड में एक मुस्लिम युवक की हत्या भीड़ ने कर दी.
ये वाकया रांची से सटे रामगढ़ का है, जहां मांस ले जा रहे अलीमुद्दीन नामक एक युवक को भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी.
ग़ुस्साए लोगों ने उनकी गाड़ी में आग भी लगा दी. इस घटना के बाद इलाक़े में तनाव है और पुलिस के आला अधिकारी वहां कैंप कर रहे हैं.
एक चश्मदीद ने बताया कि भीड़ में शामिल लोग हल्ला कर रहे थे कि उनकी कार में गाय का मांस है. इसके बाद वहां लोगों की संख्या बढ़ती चली गई.














/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


