टिलरसन इस पर कहते हैं, ”उप राष्ट्रपति ने मुझे कभी भी विदेश मंत्री के पद पर बने रहने का दबाव नहीं बनाया, क्योंकि मैंने ये पद कभी छोड़ना ही नहीं चाहा.
मैं वॉशिंगटन में नया हूं. मैंने सीखा है कि यहां कुछ लोग अपना एजेंडे की ख़ातिर मतभेद पैदा करने की कोशिश करते हैं ताकि राष्ट्रपति ट्रंप के एजेंडे को नीचा दिखाया जा सके. मैं ऐसा नहीं होने दूंगा और न ही इस तरीक़े से काम करूंगा.”
टिलरसन के भाषण से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर कहा था, ”एनबीसी न्यूज़ फेक न्यूज़ है. ये लोग सीएनएन से भी ज्यादा बेईमान हैं. ये लोग अच्छी रिपोर्टिंग का अपमान कर रहे हैं. इनकी न्यूज़ रेटिंग्स गिरने पर हैरानी नहीं होगी.”


















