‘मिस वर्ल्ड बांग्लादेश’ का ख़िताब पाने वाली जन्नतुल नईम एवरिल से उनका ताज वापस ले लिया गया है.
और इसकी वजह ये है कि उन्होंने अपने शादीशुदा होने की बात छुपाई थी. इस फ़ैसले की घोषणा ढाका के एक होटल में बुधवार को की गई.
जानकारी छुपाने के आरोपों पर जन्नतुल ने बीबीसी की बांग्ला सेवा से कहा कि ये उनकी हार नहीं बल्कि बांग्लादेश के क़ायदे क़ानूनों की हार है.
शादी के सवाल पर जन्नतुल का कहना है, “अगर किसी 16 साल की लड़की को शादी के लिए मजबूर किया जाए तो उसे शादी नहीं कहा जा सकता है. एसएससी परीक्षा के महीने भर के भीतर जिस लड़की की शादी कर दी जाती है, उसकी उम्र ही क्या होती है.”
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


