वहीं बोर्ड ने बाबरी मस्जिद मुद्दे पर कहा कि वे इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मानेंगे। गौरतलब है कि देश में मुस्लिम पर्सनल लॉ को लेकर व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के लिये आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने 11 अप्रैल को कहा था कि वह सोशल मीडिया का सहारा लेगा।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का कहना है कि अगले डेढ़ साल में तीन तलाक को खत्म कर दिया जाएगा। इस मामले में उन्होंने सरकार को दखल न देने को कहा था। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने 30 मार्च को एक बड़ा फैसला लेते हुए तीन तलाक और तलाक के बाद मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों के मामले सुनने के लिए संविधान पीठ का गठन किया था।




/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)













