
सिन्हुआ ने समाचार पत्र ‘ला प्रोवेंस’ के हवाले से बताया कि प्रशासन इस घटना को आतंकवादी हमला मानने से इनकार कर रही है। पुलिस को संदेह है कि युवाओं के बीच विवाद की वजह से गोलीबारी हुई।
मस्जिद के बाहर चार लोग घायल हुए हैं जबकि यहां से लगभग 50 मीटर की दूरी पर एक अपार्टमेंट में रह रहे परिवार के चार लोग गोली के छर्रे से घायल हो गए। समाचार पत्र ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि गोलीबारी स्थानीय समयानुसार रात लगभग 10.30 बजे शुरू हुई। हमलावरों में से एक ने मस्जिद से निकल रहे नमाजियों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
Pages: 1 2




/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)













