दक्षिणी फ्रांस के शहर एविग्नन शहर में एक मस्जिद के सामने हुए विस्फोट से 8 लोग घायल हो गए। खबरों के मुताबिक पुलिस इस मामले की जांच एक आतंकवादी हमले के बदले आपसी मामला निपटाने की दृष्टि से कर रही है। इस गोलीबारी में मस्जिद से बाहर निकलने वाले लोगों को निशाना नहीं बनाया गया था। घायलों में दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

सूत्रों के अनुसार गोलीबारी रात के साढे दस बजे के आसपास शुरु हुई, दो हमलावरों में से एक ने अपने चेहरे को ढका था। जैसा कि लोग मस्जिद से बाहर आ रहे थे दोनों हमलावर वहां से फरार हो गये।
बता दें कि हाल ही में पेरिस के क्षेत्र करेटील में एक व्यक्ति ने मस्जिद के पास भीड़ पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की और एक व्यक्ति को कुचल कर घायल कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कार कब्जे में ले ली थी। इसके बाद यह हमला किया गया है।




/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)













