कोहरे की वजह से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ऐक्सिडेंट की संख्या को कम करने के लिए एक अनोखा उपाय निकाला गया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डिवलेपमेंट अथॉरिटी (यूपीईआईडीए) ने 302 किमी लंबे एक्सप्रेसवे में रात के समय ड्राइवरों को मुफ्त में चाय और कॉफी बांटने का फैसला किया है।

यूपीईआईडीए के सूत्रों ने बताया कि यह फैसला इस स्थिति को भांपते हुए लिया गया है कि एक्सप्रेसवे में ज्यादातर ऐक्सिडेंट रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच होते हैं।
इसकी वजह यह हो सकती है कि रातभर जगने के कारण ड्राइवर नींद में होते हैं। यूपीईआईडीए के सूत्रों ने बताया, ‘जनवरी 2018 से खुले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 300 से अधिक घायल हो चुके हैं।’ असिस्टेंट मैनेजर टोल प्लाजा अमित चंदेल ने कहा, ‘यूपीईआईडीए की मीटिंग में तय किया गया है कि रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच चाय और कॉफी बांटी जाएगी ताकि ऐक्सिडेंट की संख्या को कम किया जा सके।’
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


