सऊदी अरब में रहने वाले, विशेषकर काम-काज की तलाश में जाने वाले नए लोगों के लिए बुरी ख़बर है, क्योंकि रियाज़ सरकार ने विदेशियों के लिए बहुत ही कड़े नए क़ानून का एलान किया है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार सऊदी अरब में काम करने वाले विदेशी श्रमिकों की कठिनाइयां, जो पहले से ही बहुत ज़्यादा थीं अब सऊदी सरकार ने उसको और अधिक सख़्त बना दिया है। तसनीम न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़ सऊदी अरब के श्रम और सामाजिक विकास मंत्रालय ने निजी क्षेत्र की कंपनियों को जारी किए जाने वाले कार्य वीज़े की समय सीमा को कम कर दिया है।
समाचार एजेंसी तसनीम के अनुसार सऊदी सरकार द्वारा विदेशियों के लिए एक नया क़ानून लागू किया गया है, जिसके अंतर्गत कार्य वीज़ा जो पहले दो वर्ष के लिए दिया जाता था अब नए क़ानून के मुताबिक़ केवल एक वर्ष के लिए ही दिया जाएगा।


















