कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला स्पेन से आया है।शाही परिवार की राजकुमारी मारिया टेरेसा की कोरोना वायरस से मौत हो गई। वे 86 साल की थीं।उनके भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिके डी बॉरबोन ने एक फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। राजकुमारी की मौत 26 मार्च को हुई।
नोवस कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनका इलाज चल रहा था। पूरी दुनिया में किसी रॉयल फैमिली से यह पहली मौत है।
Princess of Spain becomes the first royal to die from Coronavirushttps://t.co/kG8YtNgpXb
— Dr Ola Brown (@NaijaFlyingDr) March 28, 2020
देश-दुनिया के कई लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं लेकिन मौत के मामले में स्पेन से यह बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, यूरोपीय देशों में इटली के बाद स्पेन ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।
86-year-old Princess Maria Teresa of Spain dies after testing positive for bug – as nation mourns 5,690 dead https://t.co/P7ZwdVhesB
— Daily Mail Online (@MailOnline) March 28, 2020
बता दें कि राजकुमारी मारिया के भाई ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि कोरोना पॉजिटिव पाई गईं 86 साल की प्रिंसेस की मौत पेरिस में हो गई।
शुक्रवार को मैड्रिड में उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रिंसेस का जन्म 1933 में पेरिस में हुआ था। उनकी पढ़ाई लिखाई फ्रांस में हुई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वे पेरिस के सॉरबोने और मैड्रिड की कमप्लूटेंस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं।
First royal death from #coronavirus: 86-year-old Princess Maria Teresa of Spain's Bourbon-Parma dynasty dies after testing positive for bug! pic.twitter.com/F7ruWMXoaF
— CoronavirusEn (@EN_coronavirus) March 28, 2020
विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंसेस मारिया टेरेसा को रेड प्रिंसेस के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि उनके विचार काफी बेलाग थे और सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती थीं। द सन के मुताबिक, प्रिंसेस के परिवार में और भी कई सदस्य हैं।
Princess Maria Teresa of Spain dies aged 86 after testing positive for coronavirus to become first royal death. pic.twitter.com/GAyqGyX7xF
— Nifal Nifa (@NifalNifa) March 28, 2020
स्पेन में कोरोना वायरस से बड़ी तबाही मची है। इटली के बाद यहां सबसे ज्यादा मौत की खबर है। अब तक 3400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
स्पेन और इटली ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है जहां कोरोना वायरस सबसे पहले पनपा था। स्पेन की पार्लियामेंट ने यहां इमरजेंसी लगा दिया है जिसके अभी और बढ़ाए जाने की संभावना है।