कार्यकारिणी की बैठक में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने जो विश्वास उनपर और पार्टी पर जताया है वह उसके आभारी हैं.
उन्होंने कहा कि बीजेपी से अलग चुनाव लड़ने का फैसला काफी विचार करने के बाद लिया गया है. उन्होंने कहा कि अगर सरदार वल्लभ पटेल पीएम होते तो कश्मीर का मुद्दा न बनता और मराठवाड़ा भी आजाद नहीं हो पाता. उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही कई दलों को पाकिस्तान की याद आ जाती है


















