बता दें कि राज्य में अभी बीजेपी और शिवसेना की गठबंधन सरकार है. बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है और पिछला चुनाव शिवसेना और बीजेपी ने अकेले अकेले ही लड़ा था.
चुनाव परिणामों के बाद सत्ता समीकरण के चलते दोनों दलों में गठबंधन हुआ था और बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनी थी. महाराष्ट्र विधानसभा की स्थिति के अनुसार भाजपा+ सहयोगी- 122+ 1, शिवसेना – 63, कांग्रेस – 42, एनसीपी – 41, एआईएमआईएम – 2 है. महाराष्ट्र में लोकसभा की स्थिति कुल – 48, भाजपा – 23, शिवसेना – 18 , कांग्रेस – 2 , एनसीपी – 4, स्वाभिमानी पार्टी – 1 है.


















