रूस की सिनेट ने अमरीका के राष्ट्रपति के फ़ैसले के कारण परमाणु समझौते का क्रियान्वयन रुक जाने के आशंका की ओर संकेत करते हुए इस देश की कांग्रेस से मांग की है कि वह इस अंतर्राष्ट्रीय समझौते को सुरक्षित रखने की ज़िम्मेदारी पूरी करे।

रूस की फ़ेडरेशन काउन्सिल ने बुधवार को एक बयान जारी करके विश्व समुदाय और इसी तरह अमरीकी कांग्रेस को जेसीपीओए को बाक़ी रखने के लिए प्रयास जारी रखने का उत्तरदायी बताया और कहा कि इस समझौते से निकलने के अनेक कुपरिणाम सामने आएंगे जिनमें से एक कोरिया संकट समेत अंतर्राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान में रुकावट है। बयान में सचेत किया गया है कि अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की नई रणनीति के चलते परमाणु समझौते के क्रियान्वयन के सामने ख़तरा उत्पन्न हो गया है।
Pages: 1 2
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


