शी जिन पिंग के लिए अगले पांच सालों तक चीन के राष्ट्रपति पद पर बने रहने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

विदेशी समाचार एजेंसियों के अनुसा शी जिन पिंग को एक बार फिर अगले पांच सालों के लिए चीन का राष्ट्रपति चुन लिया गया है। देश की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने पिछले एक हफ़्ते से चल रहे अपने सम्मेलन के अंत में राष्ट्रपति जिन पिंग के दूसरे कार्यकाल पर मुहर लगा दी है। हर पांच साल पर होने वाले इस सम्मेलन में 2350 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति के तौर पर लगातार दूसरे कार्यकाल के साथ ही शी जिन पिंग का चीन से सबसे शक्तिशाली नेताओं में शुमार हो गया है। जिन पिंग का कद बढ़ाते हुए उनका नाम कम्युनिस्ट पार्टी के संविधान में भी शामिल कर लिया गया है।
Pages: 1 2
















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


