हाल ही में व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार कार्यक्रम पर उसके साथ बातचीत की संभावना को लेकर वह तैयार हैं. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा, “हम देख रहे हैं कि उत्तर कोरिया के साथ क्या हो सकता है. मैं यही कह सकता हूं. हम हर तरह से तैयार हैं.”
इससे पहले ट्रंप ने ट्वीट कर टिलरसन की नॉर्थ कोरिया से बातचीत की कोशिश को ‘समय की बर्बादी’ बताया था. ट्रंप ने टिलरसन को ‘अपनी ऊर्जा बचाने’ की सलाह दी थी. ट्रंप ने ट्वीट किया था, ‘रेक्स लिटिल रॉकेट मैन के साथ बातचीत करने की कोशिश में अपना टाइम बर्बाद कर रहे हैं.’



















