बीती रात खुजदार में बलुचिस्तान अवामी पार्टी के चुनावी दफ्तर के पास हुए एक धमाके में 2 लोग घायल हो गए थे. बलुचिस्तान अवामी पार्टी का गठन इस साल मार्च में हुआ था.
इससे पहले 10 जुलाई को पाकिस्तान के पेशावर में एक चुनावी बैठक के दौरान भी आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें अवामी नेशनल पार्टी के नेता हारून सहित 14 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं इस महीने की शुरुआत में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तख्तीखेल के पास चुनावी रैली में हुए विस्फोट के चलते एमएमए के उम्मीदवार समेत 7 लोग घायल हो गए थे.
भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार दिए गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ शुक्रवार शाम को पाकिस्तान लौट रहे हैं. लाहौर पहुंचने पर नवाज और उनकी बेटी मरियम को गिरफ्तार किया जा सकता है. नवाज की वापसी को देखते हुए पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है हालांकि उनके पहुंचने से करीब 10 घंटों के अंदर 2 धमाके सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करता है.



















