धमाके से चंद मीटर की दूरी पर दुर्रानी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के इमरान खिलाफ के खिलाफ चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे.
फिर कुछ ही देर बाद एक और बम धमाका बलुचिस्तान के मस्तुंग की चुनावी रैली में हुआ. बलुचिस्तान अवामी पार्टी के नेता नवाब सिराज रायसैनी की चुनावी रैली में हुए धमाके में 70 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए. मरने वालों में खुद उम्मीदवार नवाब सिराज रायसैनी भी शामिल हैं.
सिराज बलुचिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाब असलम रायसैनी के छोटे भाई थे. सिराज के बेटे अकमल रायसैनी की भी मौत 2011 में एक बम धमाके में हो गई थी. अकमल 2011 में फुटबॉल मैच के दौरान हुए बम धमाके में मारा गया था, उस धमाके के दौरान सिराज खुद स्टेडियम में मौजूद थे, लेकिन वो बच गए थे.















/odishatv/media/media_files/2026/04/19/billionaire-entrepreneur-2026-04-19-23-55-02.jpg)


